बहराइच: फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगा मतगणना का कार्य, डीएम व एसपी ने काउंटिंग स्थल का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जनपद में स्थानीय प्राधिकारी सामान्य निर्वाचन के मतगणना का कार्य मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतगणना कार्य के लिए सुरक्षा मजबूत की गई है। शहर के किसान डिग्री कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। सोमवार शाम को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। …

बहराइच। जनपद में स्थानीय प्राधिकारी सामान्य निर्वाचन के मतगणना का कार्य मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगा। मतगणना कार्य के लिए सुरक्षा मजबूत की गई है। शहर के किसान डिग्री कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। सोमवार शाम को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए कुल 36 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।

मतगणना कार्य के लिए 2 रिज़र्व सहित कुल 9 टेबल लगायी गयी है। मतगणना पार्टी में द्वितीय श्रेणी के अधिकारी को गणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक के लिए अवर अभियन्ता स्तर के अधिकारी नियुक्त किये गये हैं तथा 1-1 बैंक अधिकारी को माइक्रो आब्ज़र्वर को नियुक्त किया गया है। जबकि 1-1 चतुर्थ श्रेणी कार्मिक को मतदान अधिकारी तृतीय की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मालूम हो कि ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में सुबह 8ः00 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात, CM ने ट्वीट कर लिखी यह बड़ी बात

संबंधित समाचार