कन्नौज: फायरिंग के आरोप में प्रधान गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशुनगढ़/कन्नौज। कन्नौज के विशुनगढ़ इलाके की ग्राम सभा प्रानपुर पल्यौरा के गांव नगला कोठी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पंचायत करने गये प्रधान ने एक पक्ष को उकसा दिया। यहां फायरिंग मामले में पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। प्रधान रामकरन यादव पर नगला …

विशुनगढ़/कन्नौज। कन्नौज के विशुनगढ़ इलाके की ग्राम सभा प्रानपुर पल्यौरा के गांव नगला कोठी में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पंचायत करने गये प्रधान ने एक पक्ष को उकसा दिया। यहां फायरिंग मामले में पुलिस ने प्रधान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रधान रामकरन यादव पर नगला कोठी गाँव में एक पक्ष के समर्थन में फायरिंग कराने के आरोप लगे हैं। फायरिंग में निशा घायल हो गयी। पुलिस ने इस मामले में प्रधान रामकरन व यूनिस को सिंवर देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पति ने दिया तीन तलाक, जेठ ने महिला के साथ की अश्लील हरकत

संबंधित समाचार