बरेली: अनुशासन से अध्ययन कर बनें सफल डाक्टर : डा. केशव
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हाॅस्पिटल में सोमवार को 15 दिवसीय ट्रांजिशनल करिकुलम ओरिएंटेशन सेरेमनी की शुरूआत की गई। जिसमें बीएएमएस प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं समेत उनके परिजनों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आरंभ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल व प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार …
बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हाॅस्पिटल में सोमवार को 15 दिवसीय ट्रांजिशनल करिकुलम ओरिएंटेशन सेरेमनी की शुरूआत की गई। जिसमें बीएएमएस प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं समेत उनके परिजनों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आरंभ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. केशव कुमार अग्रवाल व प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस मौके पर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि कोरोना महामारी के वैश्विक संकट में पूरी दुनिया में आयुर्वेद ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सभी छात्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण की शुरूआत करेंगे और आयुर्वेद के इस युग में यशस्वी एवं गुणवान बनकर आयुर्वेद को शिखर पर ले जाएंगे। 15 दिवसीय सेरेमनी में हर दिन अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छात्रों को अनुशासन, मार्गदर्शन के साथ पूरी लगन से इसको आत्मसात करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज और डेंटल के साथ ही आयुर्वेद में भी भूमिका अहम साबित होगी। सेरेमनी में जो परिजन अपने बच्चों के साथ आएं हैं, उन्होंने अपने बच्चे को आयुर्वेदिक कॉलेज में अध्ययन कराने का जो विश्वास दिखाया है यकीनन उनका बच्चा यहां से एक अच्छा डॉक्टर बनकर निकलेगा। इसलिए छात्रों को पूरी लगन और मेहनत से आगामी 15 दिनों में होने वाले व्याख्यान का ध्यान से अध्ययन करने की जरूरत है।
इस मौके पर उप कुलाधिपति डा. लता अग्रवाल, प्रति उप कुलाधिपति डा. किरण अग्रवाल, डा. वरुण अग्रवाल, डा. अर्जुन अग्रवाल, कालेज के निदेशक डा. विशाल अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. मुकेश सक्सेना ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजन विषद ने किया।
