बरेली: 12 घंटे बाद फिर आई नलकूप में खराबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। बारादरी थाने के पास कांजीहाउस परिसर में लगा नलकूप में 12 घंटे बाद फिर खराबी आ गई। इससे पुराने शहर में जलापूर्ति एक बार फिर ठप हो गई। यहां देर शाम तक जलापूर्ति ठप थी। पुराने शहर के कांकरटोला, सूफी टोला, ईटपजाया दादू कुंआ आदि क्षेत्र में हजारों की जनसंख्या वाले क्षेत्र में सोमवार …

बरेली। बारादरी थाने के पास कांजीहाउस परिसर में लगा नलकूप में 12 घंटे बाद फिर खराबी आ गई। इससे पुराने शहर में जलापूर्ति एक बार फिर ठप हो गई। यहां देर शाम तक जलापूर्ति ठप थी। पुराने शहर के कांकरटोला, सूफी टोला, ईटपजाया दादू कुंआ आदि क्षेत्र में हजारों की जनसंख्या वाले क्षेत्र में सोमवार को भी जलापूर्ति ठप रही।

इन क्षेत्रों में कई दिनों से पेयजल की समस्या थी। मंगलवार से नगर निगम ने काम शुरु कराया था। रविवार शाम तक यह काम पूरा हो गया और जलापूर्ति सुचारु कर दी गई थी। रात तक सभी घरों में पानी भी सप्लाई हुआ। रात 10 बजे पाइप लाइन में वाल्व फट गया तो आपूर्ति बंद कर दी गई। बताया कि जितनी देर जलापूर्ति हुई उतनी देर में टंकी भर गई थी। इससे सुबह सप्लाई दी गई। अब काम किया जा रहा है। शाम तक काम जारी था और जलापूर्ति ठप थी। दावा किया गया कि देर शाम जलापूर्ति शुरु कर दी गई।

संबंधित समाचार