गोरखपुर-बस्ती मंडल में भाजपा का परचम बुलंद, फिर खिला कमल
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर शनिवार को मतदान हुआ। गोरखपुर महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गयी है। गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी सीपी चंद ने जीत हासिल की है। सीपी चंद को 4839 वोट मिले हैं। …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर शनिवार को मतदान हुआ। गोरखपुर महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गयी है। गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी सीपी चंद ने जीत हासिल की है। सीपी चंद को 4839 वोट मिले हैं। वहीं सपा के रजनीश यादव को 407 वोट मिल सके। इसके अलावा 119 वोट रिजेक्ट हुए हैं। बता दें कि शनिवार को गोरखपुर-महराजगंज में 96.80 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
वहीं बस्ती-सिद्धार्थनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा के सुभाष यदुवंश 5267 वोट मिले। वहीं, 887 वोट सपा के संतोष यादव सन्नी को मिला है। सुभाष यदुवंश को 4280 वोट से मिली जीत। यहां भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर रतनपाल सिंह को 4255 वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को 1031वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ रतन पाल सिंह 3224 मतों से विजयी घोषित।
देवरिया कुशीनगर विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रतनपाल सिंह 3224 मत पाकर चुनाव जीत गए। उन्हें कुल 4255 मत प्राप्त हुआ। जबकि सपा प्रत्याशी डॉ कफील को 1031 मत मिल सका।
पढ़ें- बाराबंकी: MLC चुनाव में 2272 वोटों से भाजपा के अंगद कुमार सिंह जीते, सपा को 1745 मतों से किया पराजित
