हरदोई: एसपी ने एसआई और दो कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। लॉ एंड आर्डर को और बेहतर बनाने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने कासिमपुर थाने में तैनात एसआई जावेद अख्तर के अलावा मझिला थाने में तैनात कांस्टेबिल विवेक सिंह व अमित सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया है। साथ ही कुछ फेर-बदल भी किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने ज़िले में लॉ एंड आर्डर …

हरदोई। लॉ एंड आर्डर को और बेहतर बनाने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने कासिमपुर थाने में तैनात एसआई जावेद अख्तर के अलावा मझिला थाने में तैनात कांस्टेबिल विवेक सिंह व अमित सिंह को लाइन हाज़िर कर दिया है। साथ ही कुछ फेर-बदल भी किया है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने ज़िले में लॉ एंड आर्डर और भी बेहतर व चुस्त- दुरुस्त बनाए रखने साथ ही अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए एक एसआई व दो कांस्टेबिलों को लाइन हाज़िर करते हुए फेर-बदल किया है। एसपी श्री द्विवेदी ने बिलग्राम थाने में तैनात एसआई ब्रजेश यादव को कछौना थाने भेजा गया है।

कोतवाली देहात में तैनात एसएसआई विजय प्रताप को शाहाबाद कोतवाली, कोतवाली बेनीगंज में तैनात एसएसआई रामकेवल तिवारी को कोतवाली देहात में तैनात किया गया है। वही सण्डीला कोतवाली में तैनात संतोष प्रजापति को वहां से हटा कर थाना कासिमपुर में नई तैनाती की गई है।

इसके अलावा एसपी श्री द्विवेदी ने कासिमपुर थाने में तैनात एसआई जावेद अख्तर और मझिला थाने में तैनात कांस्टेबिल विवेक सिंह व अमित सिंह को किया लाइन हाज़िर कर दिया है।

यह भी पढ़ें-वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजेगी दिल्ली सरकार: केजरीवाल

संबंधित समाचार