अयोध्या: स्कूल चलो अभियान से 18 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, गांवों में भ्रमण करेंगे शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। स्कूल चलो अभियान के तहत शासन के निर्देश पर अब बड़ी कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को जिले में 18 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि इन लोगों को जोड़ने के बाद विभाग की ओर से एक यूट्यूब चैनल …

अयोध्या। स्कूल चलो अभियान के तहत शासन के निर्देश पर अब बड़ी कवायद शुरू की जा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को जिले में 18 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खास बात यह है कि इन लोगों को जोड़ने के बाद विभाग की ओर से एक यूट्यूब चैनल बनाया जाएगा, जिसके जरिए आगे की गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा जिले में बेसिक शिक्षा विभाग एक स्कूल को गोद लेकर माडल स्कूल के रूप में विकसित करेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडेय ने बताया कि इसे लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। अभियान में कस्तूरबा स्कूल के शिक्षक भी शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि गांवों का भ्रमण कर अभिभावकों और बच्चों से अनिवार्य रूप से सम्पर्क किया जाएगा। स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हांकित कर उनका नाम बालगणना पंजिका में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों का नजदीकी विद्यालय शत-प्रतिशत नामांकन जाने के निर्देश दिए गए गये हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में एक विद्यालय गोद लिया जायेगा, जो विद्यालय जनपद मुख्यालय आस-पास हो और ऐसा हो जहां कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के शैक्षिक विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सके । यह स्कूल प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, (संविलियन) राजकीय हाई स्कूल, राजकीय इन्टरमीडिएट के बिल्कुल नजदीक या यथासंभव एक ही कैम्पस हो इसका प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूल को चिन्हित कर विद्यालय का नाम, पता विकास खण्ड नाम, खण्ड शिक्षा अधिकारी का नाम, मो नम्बर विभाग को भेजा जाएगा। विभाग की ओर से मिलनी वाली गाइड लाइन के तहत उसे माडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैंकर से टकराई कार, दो की मौत

संबंधित समाचार