अयोध्या: विशेष कार्याधिकारी ने लिया अवध विश्वविद्यालय का जायजा, शैक्षिक गतिविधियों को भी परखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जॉनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह की उपस्थिति में विशेष कार्याधिकारी ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन में औपचारिक मुलाकात की। उन्होंने कुलपति से परिसर की शैक्षिक गतिविधियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के …

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जॉनी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह की उपस्थिति में विशेष कार्याधिकारी ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन में औपचारिक मुलाकात की।

उन्होंने कुलपति से परिसर की शैक्षिक गतिविधियां, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ कई अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित मदन मोहन केंद्रीय पुस्तकालय का दौरा किया। वहां कार्यरत कर्मियों एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना।

इसी दौरान भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, प्रौढ़ सतत एवं प्रसार शिक्षा, अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व व गणित एवं सांख्यिकी विभाग सहित अन्य विभागों में जाकर छात्रों से फीडबैक प्राप्त किया। शिक्षकों से पाठ्यक्रम उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद प्रशासनिक भवन के कर्मियों से संवाद किया। इसके साथ ही मुख्य परिसर एवं आईटी परिसर को भी देखा।

प्रशासनिक भवन के सभागार में परिसर के शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति, विश्वविद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी प्रो चयन कुमार मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक, मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह, नैक समन्वयक प्रो फारूख जमाल सहित अन्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-Sri Lanka Crisis: सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान श्रीलंकाई रैपर की मौत

संबंधित समाचार