अयोध्या: राम के चरित्र व मंदिर आंदोलन पर बनेगी फिल्म ‘राम का गुणगान’, पुजारी सत्येंद्र दास ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामानंद सागर की रामायण के बाद अब भगवान राम के चरित्र, मंदिर आंदोलन व अभी तक के क्रियाकलापों पर फिल्म बनाई जाएगी। फिल्म “राम का गुणगान” में कारसेवकों के बलिदान पर आधारित दृश्यों को भी दिखाया जाएगा। शूटिंग अयोध्या के अलावा वनागमन पथ व श्रीलंका के मुख्य स्थलों पर होगी। यह फिल्म लगभग एक …

अयोध्या। रामानंद सागर की रामायण के बाद अब भगवान राम के चरित्र, मंदिर आंदोलन व अभी तक के क्रियाकलापों पर फिल्म बनाई जाएगी। फिल्म “राम का गुणगान” में कारसेवकों के बलिदान पर आधारित दृश्यों को भी दिखाया जाएगा। शूटिंग अयोध्या के अलावा वनागमन पथ व श्रीलंका के मुख्य स्थलों पर होगी। यह फिल्म लगभग एक साल में बन जाएगी, जिसमें फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। सोमवार देर शाम इसका उद्घाटन भक्त गोपाल मंदिर में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने किया।

फिल्म के निर्देशक एलके कंदेश ने बताया कि आज हम अपनी भारतीय सभ्यता व सामाजिक मूल्यों को भूलकर आधुनिकता की चकाचौंध में खो गए हैं, जिसे संरक्षित करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भगवान राम का जीवन चरित्र हमें अपने सामाजिक मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत व भारतीय सभ्यता की सीख देने के लिये सबसे बड़ा उदाहरण है। इसलिये इस फिल्म का शीर्षक “राम का गुणगान” नाम से रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली फीचर फिल्म है। उद्घाटन के अवसर पर निमोर्ही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास भी मौजूद रहे।

फिल्म में ये होगा खास

सत्येंद्र दास के मुताबिक फिल्म में सन् 1528 के दृश्यों को दिखाया जाएगा व जब मंदिर में 1949 में रामलला को स्थापित कराया गया। उसकी भी पटकथा फिल्म में रहेगी। साथ ही 6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस व कारसेवकों के बलिदान को भी फिल्म में दिखाया जाना प्रस्तावित है। 9 नवंबर 2019 को कोर्ट का फैसला आने से लेकर अब तक मंदिर निर्माण के लिए जो-जो कार्य हुए हैं उनका भी फिल्म में जिक्र होगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: विशेष कार्याधिकारी ने लिया अवध विश्वविद्यालय का जायजा, शैक्षिक गतिविधियों को भी परखा

संबंधित समाचार