तेलंगाना के टेस्को गोदाम में लगी आग, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वारंगल। तेलंगाना के वारंगल जिले के धर्मराम गांव में राज्य सरकार के कपड़ा गोदाम (टेस्को गोदाम) में सोमवार रात भीषण आग लग गई जिससे करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पुलिस ने कहा कि आग सोमवार सुबह छह बजे लगी और कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई। सूचना …

वारंगल। तेलंगाना के वारंगल जिले के धर्मराम गांव में राज्य सरकार के कपड़ा गोदाम (टेस्को गोदाम) में सोमवार रात भीषण आग लग गई जिससे करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पुलिस ने कहा कि आग सोमवार सुबह छह बजे लगी और कुछ ही देर में पूरे गोदाम में फैल गई।

सूचना मिलने पर पांच दमकल मौके पर पहुंचे और 13 घंटों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की उग्रता के कारण गोदाम की दीवारें भी गिर गईं। गोदाम प्रभारी श्रीनिवास के अनुसार वहां छात्रों के लिए हैंडलूम के कपड़े रखे जाते हैं। यह कपड़े विद्यालयों में भेजे जाते हैं मगर हाल के दिनों में कोरोना महामारी के कारण विद्यालय बंद थे।

गोदाम की आग में करीब 35 करोड़ रुपये की कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें-

अयोध्या: विशेष कार्याधिकारी ने लिया अवध विश्वविद्यालय का जायजा, शैक्षिक गतिविधियों को भी परखा

संबंधित समाचार