गोरखपुर में 1.25 करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार
लखनऊ। गोरखपुर में विदेशी सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले टीम को राजस्व-आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है। खेप ट्रक से नई दिल्ली ले जाई जा रही थी। कस्टम एक्ट के तहत सात लाख पीस सिगरेट जब्त की गई है। सिगरेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार …
लखनऊ। गोरखपुर में विदेशी सिगरेट की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले टीम को राजस्व-आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है। खेप ट्रक से नई दिल्ली ले जाई जा रही थी। कस्टम एक्ट के तहत सात लाख पीस सिगरेट जब्त की गई है। सिगरेट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.25 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
डीआरआई टीम के अनुसार यह सिगरेट म्यांमार के रास्ते भारत लाई गई, फिर कोहिमा नागालैंड से ट्रक में लादकर नई दिल्ली भेजी जा रही थी। टीम से बचने के लिए तस्करों ने ट्रक के ऊपरी हिस्से में पुराने टायर लादे और उसके नीचे सिगरेट की खेप रख दी। डीआरआई के अपर सहायक निदेशक हरीराम राय की टीम को सिगरेट तस्करी की सूचना मिली। इसी आधार पर टीम ने सहजनवां में डेरा डाल कर उत्तराखंड नंबर की ट्रक रोकते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर ली।
यह भी पढ़ें:-भारत के लोकतंत्र की जीती-जागती मिसाल थे लालजी टंडन : सीएम योगी
