बदल रहा यूपी का मौसम, तापमान में आयी कमी, पूरे हफ्ते राहत की उम्मीद
लखनऊ। प्रदेश में अभी तक गर्मी हर रोज बढ़ती ही जा रही थी। यूपी के बहुत से शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. लेकिन मंगलवार को दिन में सूरज की कम तपिश देखने को मिली। प्रदेश में एक दो जिलों को छोड़ दें तो ज्यादातर जिलों में दिन के अधिकतम …
लखनऊ। प्रदेश में अभी तक गर्मी हर रोज बढ़ती ही जा रही थी। यूपी के बहुत से शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. लेकिन मंगलवार को दिन में सूरज की कम तपिश देखने को मिली। प्रदेश में एक दो जिलों को छोड़ दें तो ज्यादातर जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली। रविवार तक सभी थोड़ी राहत की उम्मीद कर सकते है।
लखनऊवासियों को भयानक तपन से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आगरा में 2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 5 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 1 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार गुरुवार तक हर सूबे में तपिश से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। शुक्रवार से पश्चिमी यूपी के जिलों में तेज गर्मी शुरु हो जाएगी। फिर भी पूर्वी यूपी के जिलों को रविवार तक चैन मिलेगा।
पढ़ें-यूपी: राजधानी में महिला डॉक्टर हुई कोरोना पॉजिटिव, नए वैरिएंट को लेकर अस्पताल अलर्ट
