कुशीनगर: नारायणी नदी में नाव पलटने से डूबे 10 लोग, तीन की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। नारायणी नदी में एक नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सात लोगों को बचा लिया गया है। खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास गंडक नदी में बुधवार सुबह नाव पलट गई। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। सभी लोग …

कुशीनगर। नारायणी नदी में एक नाव पलटने से 10 लोग डूब गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सात लोगों को बचा लिया गया है। खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा पुल के पास गंडक नदी में बुधवार सुबह नाव पलट गई। यह घटना सुबह लगभग आठ बजे की है।

सभी लोग नाव से गंडक नदी के दियारा में खेती करने जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी की गयी जहां तीन लोगों के शव मिले। मरने वालों में 2 युवती तथा 1 महिला हैं। मौके पर राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है,अधिकारियों का कहना है कि नाव पलटने की जांच कराई जाएगी।

सीएम योगी ने कुशीनगर में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें- बरेली: बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, इस हफ्ते का अधिकतम तापमान आज

संबंधित समाचार