सीतापुर: असलहे के बल पर युवती संग युवक ने किया दुष्कर्म, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती ने कुछ लोगों पर असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की …

सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती ने कुछ लोगों पर असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मिश्रिख कोतवाली इलाके की एक किशोरी ने गांव के तीन ल़ोगो पर दुष्कर्म का आरोप लगया है। आरोप है कि दो दिन पूर्व वह देर रात घर के बाहर बने शौचालय से लौट रही थी। तभी गांव के ही तीन युवकों ने एक राय होकर अचानक उसे पकड़कर हाथ से मुंह दबा लिया। जिसके बाद आरोपी पड़ोस में ही स्थित एक घर में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने एक युवक पर दुष्कर्म और दो अन्य लोगों पर असलहा दिखाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़िता को धमकी भी दी।

कहीं शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों के चगुल से छूटने के बाद युवती अपने घर काफी डरी सहमी हुई पहुंची और उसने अपनी मां को घटित घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: सुशील शांति ग्रीन सिटी पर तहसील प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर, ढहाया अवैध अतिक्रमण

संबंधित समाचार