बरेली: पति ने दिया तीन तलाक, देवर ने की छेड़खानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की और बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी …

बरेली, अमृत विचार। दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की और बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी के चकमहमूद की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2012 में पास के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी में कम दहेज की बात करते हुए ससुराल वाले उसे ताना मारते थे। इसके बाद ससुरालियों ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों ने दहेज मांगना बंद नहीं किया। आरोप है की महिला का देवर ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पति ने तीन तलाक देकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कैंट बोर्ड अधिकारियों व सदस्यों के साथ विकास के मुद्दों पर की चर्चा

 

संबंधित समाचार