अम्बेडकर जयंती पर मायावती ने बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- बसपा का आंदोलन झुकने वाला नहीं
लखनऊ। डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों और उनकी सरकारों के आगे बहुजन समाज पार्टी का आंदोलन झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती है। 2. …
लखनऊ। डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों और उनकी सरकारों के आगे बहुजन समाज पार्टी का आंदोलन झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती है।
2. जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2022
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उपेक्षित समाज का नेता अगर अपने समाज के लोगों के लिए कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया जाता है, जैसा कि अब तक यहां होता रहा है, इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार है और यह बहुत ज्यादा दुखद है।
3. जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल-बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहाँ होता रहा है। इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार, यह अति-दुःखद।
— Mayawati (@Mayawati) April 14, 2022
अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही BJP
यूपी की भाजपा सरकार अम्बेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मना रही है। अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम में बीजेपी के केंद्र और यूपी सरकार के मंत्री प्रदेश में शामिल होंगे। बीजेपी कार्यालयों और सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और सभी पदाधिकारी अपने कार्यालयों पर अम्बेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण करेंगे।
राष्ट्रपति कोविंद ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने बाबासाहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर संसद भवन परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। pic.twitter.com/HZ1MFaMqff
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 14, 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबासाहब भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दी है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, बाबासाहब ने संविधान शिल्पी के रूप में आधुनिक भारत की नींव रखी। आइए, हम उनके पहले भी भारतीय, बाद में भी भारतीय और अंत में भी भारतीय के आदर्श पर चलते हुए समावेशी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
पढ़ें-पीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि
