अब यात्रियों के लिए रोडवेज की बसों में सफर करना हुआ महंगा, जानें यूपी सरकार ने कितना बढ़ाया किराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में टोल रेट में बढ़ोतरी के बाद अब रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 1 रुपये से लेकर 7 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है। बढ़ा हुआ किराया लागू भी कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी …

लखनऊ। यूपी में टोल रेट में बढ़ोतरी के बाद अब रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 1 रुपये से लेकर 7 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है। बढ़ा हुआ किराया लागू भी कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी। कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा के साथ-साथ सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है।

AC बसों में किराया एकमुश्त में 7 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने जानकारी देते हुए बताया की टोल में बढ़ी हुई दरों की समीक्षा करने के बाद निगम ने बसों को किराया बढ़ाए जाने का फैसला किया है। बढ़ा हुआ किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले लखनऊ से अयोध्या तक का साधारण बस का किराया 184 रुपये था जिसकी जगह 187 रुपये यात्रियों को देने होंगे। इसी तरह लखनऊ से हरदोई लखनऊ से रायबरेली, कानपुर और सीतापुर जाने वाले यात्रियों को भी 2 से 3 रुपया किराया बढ़ा कर देना होगा। वहीं ऐसी बसों में सफर करने वालों पर 3 रुपये से लेकर 7 रुपये अतिरिक्त बोझ आएगा।

पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,007 नए केस, एक्टिव केसेस की संख्या 11,058 पर पहुंची

 

संबंधित समाचार