बहराइच: साइकिल सवार वृद्ध को डीसीएम ने मारी टक्कर, मौत
बहराइच। बहराइच बाराबंकी सीमा पर साइकिल सवार वृद्ध को डीसीएम ने टक्कर मार दी। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। बाराबंकी जिले के …
बहराइच। बहराइच बाराबंकी सीमा पर साइकिल सवार वृद्ध को डीसीएम ने टक्कर मार दी। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
बाराबंकी जिले के बदोसराय थाना क्षेत्र निवासी शिव कैलाश (60) गुरुवार को सुबह 10 बजे साइकिल से बहराइच के जरवल आ रहे थे। घाघराघाट पुल पर साइकिल सवार वृद्ध पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आ रहे डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही साइकिल सवार नीचे गिर गया। मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर बाराबंकी के राम नगर थाने की पुलिस पहुंची।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
पढ़ें- मुरादाबाद : रास नहीं आई नौकरी, पुश्तैनी धंधा बन रहा सहारा
