मुरादाबाद : मुस्लिम कॉलोनी में होली के हुड़दंग का वीडियो वायरल, जांच शुरू
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर होली के हुड़दंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिलारी के रहने वाले एक यूजर ने इसे अपलोड किया है। बताया है कि यह बिलारी कस्बे की एक मुस्लिम कालोनी का है। इसमें दर्जनों लोग अर्द्धनग्न हालत में हुड़दंग कर रहे हैं। दुकानों पर लात भी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर होली के हुड़दंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिलारी के रहने वाले एक यूजर ने इसे अपलोड किया है। बताया है कि यह बिलारी कस्बे की एक मुस्लिम कालोनी का है। इसमें दर्जनों लोग अर्द्धनग्न हालत में हुड़दंग कर रहे हैं। दुकानों पर लात भी मारते जा रहे हैं। यूजर ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। उधर, वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने एसएचओ बिलारी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
ट्विटर यूजर अली शोएब ने 55 सेकंड का यह वीडियो अपलोड करते हुए पोस्ट में लिखा है कि यह घटनाक्रम 18 मार्च होली के दिन का बिलारी कस्बे के एक मुस्लिम कालोनी का है। इसके साथ उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या इनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई होगी या बुलडोजर केवल मुस्लिम लोगों के लिए है। पोस्ट को कई लोगों ने शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी है। वहीं, मुरादाबाद पुलिस ने पोस्ट के जवाब में लिखा है कि मामले की जांच के लिए एसएचओ बिलारी को निर्देश दे दिए गए हैं। उधर, बिलारी पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की कवायद जारी है।
मुख्यमंत्री से की ठगी की शिकायत
शहर के एक कारोबारी ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से अपने साथ हुई ठगी की शिकायत की है। सुनील कुमार नामक कारोबारी ने ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि मामले में उनका पैत्रिक घर तक बिक चुका है। वह परेशान हो चुके हैं, जबकि आरोपी अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से खुद मामले पर संज्ञान लेने की गुहार की है।
आप भी बना सकते हैं अपना ट्विटर अकाउंट
सोशल मीडिया का जमाना है। अब हर आदमी इस आभाषी दुनिया में अपनी वैश्विक पहचान बनाना चाहता है। आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो आप प्रयास करें, हम आपकी मदद करेंगे।
- चरण 1 : गूगल पर twitter.com/signup टाइप करें
- चरण 2 : साइन अप बटन पर क्लिक करें
- चरण 3: अपना खाता बनाएं नाम से पॉप अप बॉक्स दिखाई देगा और आपका साइन अप के लिए मार्गदर्शन किया जाएगा। यहां अपना नाम और फोन नंबर या ईमेल जैसी जानकारी दर्ज करें
- चरण 4 : अगर, आपने साइन अप के दौरान कोई ईमेल पता दिया है तो आपका ईमेल पता सत्यापित करने के लिए एक ईमेल मिलेगा, उसे सत्यापित करें। यदि फोन नंबर दिया हो तो आपका नंबर सत्यापित करने के लिए टेक्स्ट संदेश मिलेगा। यह जानकारी दर्ज कर नेक्स्ट पर क्लिक करें
- चरण 5 : पॉप अप बॉक्स में अपना अनुभव कस्टमाइज करें, ‘ट्रैक करें कि आपने वेब पर ट्विटर सामग्री कहां देखी’ को चिह्नित करें और नेक्स्ट बटन पर क्लिक करें
- चरण 6 : आपका खाता खुल चुका है। अपने नए खाते के लिए सेटिंग्स कस्टमाइज़ करने का तरीका जानें
ट्विटर खाता सेट करने का तरीका
- साइन अप करने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना खाता सेट अप कर सकते हैं।
- एक प्रोफ़ाइल फ़ोटो और हेडर चुनने सहित अपनी प्रोफाइल कस्टमाइज करें
- एक संक्षिप्त परिचय जोड़ें
- लोगों या विषयों को फॉलो करके अपनी टाइमलाइन सेट करें
एकाउंट के लिए नाम चुनने का तरीका
आपका यूजर नेम, जिसे “हैंडल” भी कहा जाता है, वह नाम होता है जिसका उपयोग आपके फ़ॉलोअर्स जवाब, उल्लेख और सीधे संदेश भेजने के लिए करते हैं। यह आपके ट्विटर प्रोफ़ाइल पृष्ठ का URLभी बनाता है। साइन अप करने पर ट्विटर की ओर से कुछ सुझाव भी मिलेंगे, लेकिन आप अपना स्वयं का यूजर नेम बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। आप किसी भी समय अपनी खाता सेटिंग्स में अपना उपयोगकर्ता नाम बदल सकते हैं, लेकिन नया उपयोगकर्ता नाम पहले से उपयोग में नहीं होना चाहिए। ध्यान रहे कि यूजर नेम 15 वर्णों से कम होना चाहिए और उसमें “एडमिन” या “Twitter” शब्द नहीं होना चाहिए, ताकि ब्रांड का भ्रम उत्पन्न न हो।
ट्विटर का भी है एक संस्कार
दुनिया में अभी क्या चल रहा है और लोग किस बारे में बात कर रहे हैं, इन्हें जानने के लिए ट्विटर खाता आपका पासपोर्ट है। यहां आप मजाकिया, उत्साहित करने वाली से लेकर आश्चर्यजनक चीज़ों के बारे में ताज़ा और लोकप्रिय जानकारी हासिल कर सकते हैं। लेकिन इस प्लेटफार्म का भी अपना एक संस्कार और मर्यादा है। ध्यान रखें कि इस प्लेटफार्म पर ऐसी कोई बात ना करें, जिससे किसी को ठेस पहुंचती हो या फिर किसी की मर्यादा का हनन होता हो।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रास नहीं आई नौकरी, पुश्तैनी धंधा बन रहा सहारा
