10वीं पास के लिए सेना में नौकरी करने का शानदार मौका, जानें पूरी डिटेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है और आप भी सेना में नौकरी कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर, मध्य प्रदेश ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी …

अगर आप में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है और आप भी सेना में नौकरी कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर, मध्य प्रदेश ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती  के लिए 18 मई 2022 तक आवेदन कर पाएंगे।

जारी की गई आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर के 1 पद, ड्रॉट्समैन के 1 पद, कुक के 8 पद, बूटमेकर के 3 पद, टेलर के 2 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 4 पद, वॉशर मैन के 2 पद और नाई के 3 पद निर्धारित किए गए है। बता दें स्टेनोग्राफर और ड्रॉट्समैन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपये से लेकर के  81100 रुपये प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। जबकि, कुक और बूटमेकर पदों के लिए 19900 रुपये से 63200 रुपये और अन्य पदों के लिए 18000 रुपये से 56900 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा।

अगर योग्यता की बात करें तो स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। वहीं, अन्य पदों के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर पाएंगे। साथ ही इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से लेकर के 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

बता दें इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के अनुसार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 18 मई 2022 तक भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

राजस्थान में इन पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन

 

संबंधित समाचार

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स