पढ़ाई के समय नींद को भगाएं दूर, अपनाएं यह ट्रिक
अक्सर आपने देखा होगा की लोगो को पढ़ते-पढ़ते अचानक नींद आने लगती है। और नींद के कारण फोक्स पढ़ाई रक नहीं हो पाता है। बहुत देखा होगा कि पढ़ते-पढ़ते अचानक झपकी आने लगती है। जिस कारण पढ़ाई के साथ आप नींद पर भी काबू खो देते हैं। लेकिन पढ़ाई के समय नींद आए तो कुछ …
अक्सर आपने देखा होगा की लोगो को पढ़ते-पढ़ते अचानक नींद आने लगती है। और नींद के कारण फोक्स पढ़ाई रक नहीं हो पाता है। बहुत देखा होगा कि पढ़ते-पढ़ते अचानक झपकी आने लगती है। जिस कारण पढ़ाई के साथ आप नींद पर भी काबू खो देते हैं। लेकिन पढ़ाई के समय नींद आए तो कुछ आसान टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं।
कॉफी का करें सेवन
पढ़ाई करते समय एक मग कॉफी अपने साथ लेकर बैठें और बीच-बीच में एक एक घूंट पीएं। जिससे पढ़ाई के समय नींद नहीं आयेगी, आपको बतादें कि कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिससे एनर्जी बूस्टर भी कहते हैं। इसके अलावा आप चॉकलेट चाय, एनर्जी ड्रिंक आदि भी ले सकते हैं।
चमकदार रोशनी में करें पढ़ाई
यदि आप पूरे आराम के साथ कमर को तकिए पर टिकाए, चादर ओढ़ कर और कम रोशनी में पढ़ाई करेंगे। तो नींद जरूर आएगी। कोशिश करें कि पढ़ते समय अपने आसपास रोशनी का पूरा ध्यान रखें। तेज प्रकाश से व्यक्ति के दिमाग को नींद ना आने का संकेत मिलता है।
गाने सुने
पढ़ाई करते समय कोशिश करें कि हल्की आवाज में गाना सुने जिससे आपका माइंड पढ़ाई करते समय एक्टिव रहें। आप कोई मनपसंद गाना चलाकर सुन सकते हैं। ऐसा करने से ध्यान दूसरी ओर चला जाता है और आपका मूड भी अच्छा हो जाता है।
शावर लें
नींद को दूर करने के लिए गुनगुने पानी या ठंडे पानी से शावर लेना भी सही रहेगा यह आपके नींद को दूर रखता है। कभी-कभी थकान के कारण पढ़ने में मन कम दिमाग लगता है और नींद आने लगती है। जब आप शावर ले लेंगे तो शरीर में सुस्ती आ जाएगी और नींद नहीं आएगी।
यह भी पढ़ें-खरगोन में अब स्थिति नियंत्रण में है: नरोत्तम मिश्रा
