बाराबंकी: महिला डिप्टी जेलर के सभासद पति का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
बाराबंकी। जनपद सिद्धार्थनगर में तैनात एक महिला डिप्टी जेलर के सभासद पति का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जिले भर में हड़कंप मच गया। बुधवार को जेल प्रशासन कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र देने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह अश्लील वीडियो जेल परिसर …
बाराबंकी। जनपद सिद्धार्थनगर में तैनात एक महिला डिप्टी जेलर के सभासद पति का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से जिले भर में हड़कंप मच गया। बुधवार को जेल प्रशासन कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस को एक शिकायती पत्र देने की बात कह रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह अश्लील वीडियो जेल परिसर स्थित महिला डिप्टी जेलर के आवास का बताया जा रहा है।
फिलहाल डिप्टी जेलर सिद्धार्थनगर जिले में पोस्ट है। लेकिन इनका एक आवास जेल कॉलोनी में भी आवंटित है। इनका पति इसी आवास में रहता है। और यहां का क्षेत्रीय सभासद है। वायरल वीडियो में सभासद पर आरोप है कि जेल में बंद कैदी व बंदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को आसानी से मुलाकात कराने के नाम पर उन से शारीरिक संबंध बनाता है। जेल कॉलोनी में रहने वाले लोगों की माने तो यह खेल एक लंबे अरसे से चला आ रहा है। जेल में आने वाले फरियादी जब इनकी हरकतों से तंग आ गए।तो किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस मामले में जेल प्रशासन संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देने की बात कह रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।
वही इस संबंध में जेल अधीक्षक हर वक्त सिंह का कहना है कि आपत्तिजनक वीडियो जेल कॉलोनी का बताया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। उधर शहर के नगर कोतवाली अधीक्षक संजय मोरिया का कहना है कि मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है।मामले की गहनता से जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
