बरेली: बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है डबल इंजन की सरकार- केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर आईएमए हाल में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को भाजपा की डबल इंजन सरकार साकार कर रही है। 60 साल केंद्र में सरकार चलाने वालों ने बाबा साहब के अधूरे …

बरेली, अमृत विचार। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के मौके पर आईएमए हाल में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को भाजपा की डबल इंजन सरकार साकार कर रही है। 60 साल केंद्र में सरकार चलाने वालों ने बाबा साहब के अधूरे कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से बाबा साहब के कार्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की 2019 में हुए कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों के पैरों को धुल कर उन्हें भोजन कराकर छुआछूत को मिटाने का बड़ा संदेश दिया। तब से समाज में छुआछूत की खाई को पाटने के लिए सरकार बहुत कार्य कर रही है। बिना भेदभाव के सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की जिन लोगों ने अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी, जो गलत करेगा और बोलेगा, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम विधायक एमपी आर्य, एमएलसी महाराज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष वीर सिंह पाल आदि जी नेता मौजूद रहे। सबसे पहले बरेली पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री ने कोतवाली के सामने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: नगर पालिका में दौड़ रहे कागजी घोड़े, रिकार्ड में 63 ठेकाकर्मी, सभासदों के सामने आए सिर्फ 23

 

संबंधित समाचार