अयोध्या: परिषदीय स्कूलों में बनेगी आदर्श रसोई, छात्र संख्या के आधार पर होगी बर्तन की खरीद
अयोध्या। शासन के निर्देश पर अब परिषदीय विद्यालयों में आदर्श रसोई बनाई जाएगी। रसोई मद में भी बदलाव किया गया है। अब बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालयों को बजट जारी किया जाएगा। मध्याह्न भोजन के लिए बर्तन व अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों की रसोई को अब आदर्श …
अयोध्या। शासन के निर्देश पर अब परिषदीय विद्यालयों में आदर्श रसोई बनाई जाएगी। रसोई मद में भी बदलाव किया गया है। अब बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालयों को बजट जारी किया जाएगा। मध्याह्न भोजन के लिए बर्तन व अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत विद्यालयों की रसोई को अब आदर्श बनाया जाएगा। विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर धनराशि मुहैया कराई जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार 50 छात्र संख्या तक वाले विद्यालयों को दस हजार रुपये, 150 छात्र संख्या तक 15 हजार रुपये, 250 छात्र संख्या तक 20 हजार रुपये और 250 से अधिक संख्या होने पर 25 हजार रुपये विद्यालय को दिए जाएंगे। नए शिक्षा सत्र में यह व्यवस्था की जा रही है।
रसोई मद में यह धनराशि दी जाएगी। बता दें कि पहले प्रत्येक विद्यालय को पहले पांच हजार रुपये बर्तन व अन्य उपकरण खरीदने को धनराशि उपलब्ध कराई जाती थी। ऐसे में स्कूलों में मिड मील योजना को और भी गति मिल सकेगी।
मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की तरफ से सभी बीएसए को निर्देशित किया गया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक व्यवस्था की तैयारी शुरू की गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके क्षेत्र के स्कूलों का ब्यौरा मांगा गया है।
पढ़ें- सामाजिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन बरी
