मैनपुरी: मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा-हम लोकतंत्र बचाने की जंग लड़ रहे हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की हार से चिंतित मुलायम सिंह यादव आज अपने बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से मिले। हिंदपुरम कालोनी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पहले इटावा में मुलायम सिंह यादव …

मैनपुरी। यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की हार से चिंतित मुलायम सिंह यादव आज अपने बेटे और सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी में कार्यकर्ताओं से मिले। हिंदपुरम कालोनी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पहले इटावा में मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल और अखिलेश के बीच किसी प्रकार के विवाद से इनकार किया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह अखिलेश के साथ है।

मैनपुरी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में हर धर्म को माना जाता है। लेकिन हमारे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है।

नौजवानों की जिम्मेदारी है कि देश को आगे ले जाएं। बाबा साहब ने हमारे संविधान का निर्माण किया। संविधान से हमें वोट का अधिकार मिला। लेकिन कुछ लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहा हैं। लोगों को बांट रहे हैं।

पढ़ें- विश्व बैंक ने पाकिस्तान की वृद्धि का अनुमान घटाकर 4.3 फीसदी किया, पिछले वर्ष से है एक फीसदी कम

संबंधित समाचार