बाराबंकी: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मृतक पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बुधवार की देर रात्रि घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम गागेपुर मजरे पिंडसावा निवासी कौशल कुमार गौतम …

बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र अंतर्गत 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मृतक पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बुधवार की देर रात्रि घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम गागेपुर मजरे पिंडसावा निवासी कौशल कुमार गौतम पुत्र विजय लाल गौतम उम्र 26 वर्ष ने साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों को सुबह जब घटना की जानकारी हुई। तो वह सभी हक्के बक्के रह गए। और तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। परिजनों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साड़ी के फंदे से झूल रहे 26 वर्षीय युवक के शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला विच्छेदन गृह भेज दिया।

वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक घुंघटेर अमर चौरसिया ने बताया कि आज सुबह एक युवक की फांसी लगाकर जान गवाने की सूचना उसके परिजनों द्वारा दी गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पढ़ें-लखनऊ: मैरिज हॉल के बाहर कार सवार ने लोगों को रौंदा, आठ घायल, एक की मौत

संबंधित समाचार