बहराइच: लूट के आरोपी बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार, 13 हजार रुपए बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने लूट करने वाले बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से लूट के 13 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। कोतवाली देहात सीतापुर बहराइच मार्ग पर लोगों से लूट करने वाले गिरोह सक्रिय थे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कोतवाली देहात पुलिस …

बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने लूट करने वाले बाल अपचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से लूट के 13 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं।

कोतवाली देहात सीतापुर बहराइच मार्ग पर लोगों से लूट करने वाले गिरोह सक्रिय थे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कोतवाली देहात पुलिस को कार्यवाई के निर्देश दिए। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक विपिन कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार यादव, अमित कुमार पटेल और महिपाल की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस टीम ने तेजवापुर के उत्तम नगर चौराहा के पास दबिश देते हुए करुणाशंकर दीक्षित पुत्र मुन्नूलाल दीक्षित, राजेश पुत्र रमेश चंद्र और बाल अपचारी अमन पुत्र करुणाशंकर दीक्षित निवासी उत्तम नगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि तीनों के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज था। मौके से 13 हजार रुपए बरामद हुआ है। जिसे लिखापढ़ी के बाद सीज कर दिया गया है।

पढ़ें- कानपुर: केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में इनोवेशन लैब हुई शुरू, पूर्व छात्र के एक करोड़ के दान से बनी IIT की लैब

संबंधित समाचार