प्रयागराज: कार ड्राइविंग सीख रही युवती ने सफाईकर्मी को रौंदा, मौत
प्रयागराज। यमुनापार के नैनी इलाके में शुक्रवार सुबह कार चलाना सीख रही एक युवती ने सड़क पर झाड़ू लगा रही सफाईकर्मी महिला को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना स्थल के पास जो भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी …
प्रयागराज। यमुनापार के नैनी इलाके में शुक्रवार सुबह कार चलाना सीख रही एक युवती ने सड़क पर झाड़ू लगा रही सफाईकर्मी महिला को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना स्थल के पास जो भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनकी फुटेज खंगाली जा रही है। महिला चालक को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।
नैनी के त्रिवेणी नगर निवासी मुन्नी देवी (60) पत्नी स्व. अमृतलाल नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार सुबह वह मेवालाल की बगिया तिराहे से थाने की ओर जाने वाली सड़क पर झाड़ू लगा रही थी। झाड़ू लगाने के दौरान थक कर वह सड़क पर ही बैठ गई।
इसी दौरान कार ड्राइविंग सीख रही एक युवती ने महिला को कुचलकर तेजी से आगे निकल गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के तीन बेटे और दो बेटी बताई जा रही है।
सड़क दुर्घटना में सफाईकर्मी महिला की मौत से नाराज साथी सफाईकर्मियों ने नैनी थाने का घेराव करते हुए पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। पुलिस ने किसी तरह पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर शांत कराने के बाद शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के संबंध में नैनी इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पढ़ें- लखनऊ: मैरिज हॉल के बाहर कार सवार ने लोगों को रौंदा, आठ घायल, एक की मौत
