रामपुर : प्रसव के दौरान जीवक जच्चा बच्चा केंद्र पर शिशु की मौत, संचालक की पिटाई
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। प्रसव के दौरान पंजीकृत जीवक जच्चा बच्चा केंद्र पर अनट्रेंड चिकित्सक व नर्सो की लापरवाही के चलते शिशु की मौत हो गई। जिससे क्षुब्ध महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा काटने के साथ ही संचालक की धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। संचालक को हिरासत में …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। प्रसव के दौरान पंजीकृत जीवक जच्चा बच्चा केंद्र पर अनट्रेंड चिकित्सक व नर्सो की लापरवाही के चलते शिशु की मौत हो गई। जिससे क्षुब्ध महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा काटने के साथ ही संचालक की धुनाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। संचालक को हिरासत में कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर संचालक को छोड़ दिया।
नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाझाप,नर्सिंग होम व जच्चा बच्चा केंद्रों की भरमार है। संचालकों ने गली,मोहल्लों में अस्पताल खोलकर भोली भाली जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहे।कम खर्चे के लालच में आकर लोग जान जोखिम में डाल रहे है। इन अपंजीकृत व पंजीकृत अस्पतालों में कई जच्चा बच्चा की मौत हो भी हो चुकी है। इन झोलाछाप व नर्सिंग होम के संचालकों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते झोलाछाप व नर्सिंग होम संचालकों के हौसले बुलंद व सीने चौड़े है।
गुरुवार की रात तहसील क्षेत्र के गांव मुंशीगंज निवासी अशोक ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी को नगर स्थित बिजली घर के सामने जीवक जच्चा बच्चा केंद्र पर भर्ती कराया। पंजीकृत अस्पताल में प्रसव के दौरान अनट्रेंड चिकित्सक व नर्सो की लापरवाही के चलते महिला की हालत बिगड़ गई। जिससे शिशु की मौत हो गई। जिस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरु करने के साथ ही संचालक की धुनाई कर डाली।
हंगामे व संचालक की धुनाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर संचालक को हिरासत में ले थाने ले आई।जैसे ही भनक अन्य अस्पतालों के संचालकों को लगी कोतवाली मे उनका जमावड़ा लग गया ओर संचालक छुडा़ने के प्रयास शुरु कर दिये। पीड़ित संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़ा रहा। पुलिस ने बामुश्किल पीड़ित को शांत कराया।बाद मे पुलिस ने मामले को रफ दफा कर संचालक को छोड़ दिया।
नर्सिंग होम पर नवजात शिशु की मौत होने की सूचना मिली है। जांचोपरान्त नर्सिंग व संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-दशरथ सिंह डिप्टी सीएमओ
ये भी पढ़ें:- रामपुर : चौखंडी गांव के जंगल में किसानों का 22 एकड़ गेहूं का खेत जलकर राख
