फतेहपुर: कमरे से नशे की हालत में मिली पंजाब से अगवा लड़की, आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने पंजाब से अगवा की गई लड़की को बाकरगंज के एक मकान से नशे की हालत में बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद थाना इलाके की रहने वाली है। पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि 5 महीने पहले उसकी बहन जॉब करने …
फतेहपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने पंजाब से अगवा की गई लड़की को बाकरगंज के एक मकान से नशे की हालत में बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद थाना इलाके की रहने वाली है। पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि 5 महीने पहले उसकी बहन जॉब करने के लिए घर से निकली, तभी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था।
उन्होंने मामले की रिपोर्ट जलालाबाद थाने में दर्ज कराई थी। फिर एक दिन उनके पिता के मोबाइल पर अचानक दो टेक्स्ट मैसेज आए, जिसमें लिखा था कि पापा मुझे यूपी के फ़तेहपुर जिले में एक कमरे में कैद करके रखा गया।
प्लीज मुझे यहां से जल्दी ले जाओ। इसके साथ ही मैसेज में यह भी लिखा था कि कॉल मत करना नहीं तो ये लोग मुझे यहां से हटा देंगे।
इसके बाद लड़की का भाई अपने रिस्तेदारों के साथ फतेहपुर पहुंचा और थाना कोतवाली पुलिस को जिस नंबर से मैसेज आया था वो नंबर दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए बाकरगंज इलाके के एक मकान से लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही उसके साथ मौजूद दो लड़कों को भी हिरासत में लिया है।
पढ़ें- बरेली: युवक ने किशोरी को अगवा कर शादी रचाई, रिपोर्ट दर्ज
