Corona Update: 24 घंटे में गाजियाबाद-नोएडा में मिले कोविड के 87 मरीज, 17 बच्चे भी संक्रमित
गाजियाबाद। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें 0 से 12 उम्र वाले 1 और 13 से 20 उम्र वाले 2 बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। गौतमबुद्धनगर में 70 नए मरीज मिले हैं, इसमें 14 बच्चे भी हैं। …
गाजियाबाद। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार सुबह यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें 0 से 12 उम्र वाले 1 और 13 से 20 उम्र वाले 2 बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। गौतमबुद्धनगर में 70 नए मरीज मिले हैं, इसमें 14 बच्चे भी हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में 2218 लोगों की RTPCR और 1306 लोगों की एंटीजन जांच हुई। इसमें कुल 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यानी, पिछले 24 घंटे की संक्रमण दर 0.48% है। गाजियाबाद में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 90 हो गए हैं।
इसमें 80 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अप्रैल के शुरुआती 16 दिनों में 126 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें स्टूडेंट्स की संख्या करीब 25 के आसपास है। 9 स्कूलों में कोरोना संक्रमित छात्र मिले हैं, जिसके बाद ये स्कूल बंद चल रहे हैं।
संतोष हॉस्पिटल और चंद्रलक्ष्मी हॉस्पिटल में फिलहाल करीब 70 बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिन्हें बाद में 420 की संख्या तक बढ़ाया जा सकता है।
पढ़ें- हल्द्वानी: दिल्ली में कोरोना से हड़कंप, यहां कोरोना को लेकर लापरवाही
