गौतम बुद्ध नगर: युवक करता था नकली नोटों की छपाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। आज कल हर कोई सीखने के लिए ऑनलाइन या फिर YOUTUBE का सहारा लेता है। कुछ लोगो का सीखना फायदा रहता है मगर कुछ लोग तो सीख कर गलत उपयोग करने लगते है ऐसा ही एक मामला नोएडा से आया है जहां दो लोगों ने YOUTUBE से जाली नोट बनाना सीखा। बल्की …

गौतम बुद्ध नगर। आज कल हर कोई सीखने के लिए ऑनलाइन या फिर YOUTUBE का सहारा लेता है। कुछ लोगो का सीखना फायदा रहता है मगर कुछ लोग तो सीख कर गलत उपयोग करने लगते है ऐसा ही एक मामला नोएडा से आया है जहां दो लोगों ने YOUTUBE से जाली नोट बनाना सीखा। बल्की यही नहीं उन्होंने जाली नोट छापे और उन्हें बाजार में भी चलाया भी, मगर उनकी यह जालसाजी हरकते ज्यादा दिनों तक नहीं चली और आज दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बतादें कि ग्रेटर नोएडा के रिहायशी इलाके में चल रहा था नोट छपाई का काम जिसको लेकर नोएडा पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी त्रिवेंद्र और विकास सिंह बुलंदशहर और मथुरा के रहने वाले हैं। जो जाली नोटों को छापने के लिए दोनों कम्प्यूटर प्रिंटर का इस्तेमाल करते थे। और नोटों की छपाई कर और मार्केट में धोखाधडी का धंधा उन्होंने नोएडा के रिहायशी इलाके में चला रखा था। जो कि अब दोनो आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।

जांच पडताल के बाद ईकोटेक-3 पुलिस स्टेशन के SHO विनोद कुमार ने बताया कि कई प्रयासों के बाद दोनों ने 100 रुपए के जाली नोट बनाना शुरू किया। उन नोटों से उन्होंने बाजार में जमकर खरीदारी की। वे दोनो सब्जी और फल वालों को जाली नोट देकर उनसे फल-सब्जी खरीदते थे। उन्हें लगा कि उनका यह धंधा चलने लगेगा। मगर दोनों अब तक 100 रुपए के 3000 जाली नोट बाजार में चला चुके थे। धोखाधड़ी का खुलासा होते ही पुलिस ने दोनो को गिरफ्त में ले लिया है।

यह भी पढ़ें-रुद्रपुर: विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

संबंधित समाचार