रायबरेली: पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लालगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस टीम को संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली।  अभियुक्तों की निशानदेही पर मुन्ना सिंह उर्फ आदर्श सिंह, मनू कौशल तथा छोटू उर्फ शिवम को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ थाना क्षेत्र के मियां टोला से गिरफ्तार …

रायबरेली। लालगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस टीम को संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली।  अभियुक्तों की निशानदेही पर मुन्ना सिंह उर्फ आदर्श सिंह, मनू कौशल तथा छोटू उर्फ शिवम को चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ थाना क्षेत्र के मियां टोला से गिरफ्तार किया गया।

इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। वहीं अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे किस तरह चोरी की घटना को अंजाम देते थे। कहा कि बाइकें चोरी कर कम दाम में बेचते थे। इससे उनका गुजर बसर चलता था।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार अवस्थी, रमेश चंद्र जायसवाल, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, आरक्षी उमेश कुमार, कमलेश कुमार, शैलेंद्र यादव व आरक्षी महेश विश्वकर्मा थाना लालगंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़ें- बुलंदशहर: बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की चोरी की 13 मोटरसाइकिल

संबंधित समाचार