खरगोन में दंगाइयों का शिकार बने मकानों को बनाने में शासन करेगा सहयोग: शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि हिंसा से प्रभावित खरगोन में अब पूर्णतः शांति है और दंगाइयों का शिकार बनाए गए मकानों के पुन: निर्माण में शासन सहयोग करेगा। चौहान ने अपने बयान में कहा कि दंगाइयों द्वारा जिनके घर तोड़फोड़ की गई है, संपत्ति में आग लगाई गई …

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि हिंसा से प्रभावित खरगोन में अब पूर्णतः शांति है और दंगाइयों का शिकार बनाए गए मकानों के पुन: निर्माण में शासन सहयोग करेगा। चौहान ने अपने बयान में कहा कि दंगाइयों द्वारा जिनके घर तोड़फोड़ की गई है, संपत्ति में आग लगाई गई है, उनमें पूर्णत: क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या दस हैं। उन्हें फिर से बनाया जाएगा। इसमें शासन पूरी तरह से सहयोग करेगा। आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 70 है। उन्हें भी शासन की सहायता से ठीक कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घायल हैं, उनके नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जिनकी आजीविका को नुकसान पहुंचा है, उनकी आजीविका भी सरकार फिर से खड़ी कराएगी। सरकार पूरी सहायता करेगी, जिससे उनके काम धंधे फिर से प्रारंभ हो जाएं। उन्होंने कहा कि उनके पास जो सूची आई है, उसमें ऐसे लगभग 16 लोग हैं। चौहान ने कहा कि अभी सरकार इस नुकसान की पूरी भरपाई करेगी, बाद में दंगाइयों से वसूली होगी।

इसे भी पढ़ें-

ठेकेदार सुसाइड केस: सीएम बोम्मई का जांच में हस्तक्षेप करने के आरोपों से इनकार

 

संबंधित समाचार