बरेली: सेटेलाइट सीएनजी पंप के पास से दो चोर गाड़ी लेकर फरार, चीखता रहा मालिक, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के पास दो चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी मालिक ने दौड़कर उसका पीछा किया मगर न चोरों का और न ही गाड़ी का कुछ पता लगा। मामले में बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। …

बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के पास दो चोर गाड़ी लेकर फरार हो गए। गाड़ी मालिक ने दौड़कर उसका पीछा किया मगर न चोरों का और न ही गाड़ी का कुछ पता लगा। मामले में बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सीएनजी डलवाकर खड़ी की थी गाड़ी
दरअसल, मूल रूप से पीलीभीत के बीसलपुर के रहने वाले झम्मनलाल गुरुवार की रात अपनी यूपी 25 डीटी 1942 नंबर की गाड़ी में बरेली सेटेलाइट सीएनजी पंप पर सीएनजी डलवाने आए थे। सीएनजी डलवाने के बाद उन्होंने सड़क किनारे अपनी गाड़ी कर दी। इसी बीच दो चोर आए और गाड़ी में बैठकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। जैसे ही झम्मनलाल को गाड़ी जाती देखी तो वह चीखते हुए पीछे भागे मगर तब तक चोर गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे। मामले में उन्होंने बारादरी थाने में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: इंस्टाग्राम पर हुई कैमरे की डील, न कोरियर आया और न पैसा वापस मिला

 

संबंधित समाचार