बहराइच : साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर,मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विशेश्वरगंज के मधनगरा गांव निवासी प्रभारी प्रधानाध्यापक शनिवार सुबह साइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे। गोंडा बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मधनगरा कुरसहा गांव निवासी कृष्ण कुमार …

बहराइच। विशेश्वरगंज के मधनगरा गांव निवासी प्रभारी प्रधानाध्यापक शनिवार सुबह साइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे। गोंडा बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मधनगरा कुरसहा गांव निवासी कृष्ण कुमार पाठक (59) सरकारी अध्यापक थे। उनकी तैनाती रिसिया विकास खंड के संविलियन विद्यालय जोकहा सलारपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर थी। सरकारी नौकरी होने के बाद भी वह प्रतिदिन साइकिल से 50 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय के छात्रों को शिक्षा देने जाते थे।

शनिवार को भी सुबह पांच बजे के आसपास वह साइकिल से विद्यालय के लिए रवाना हुए। गोंडा बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के पास प्रभारी प्रधानाध्यापक पहुंचे। अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई। कोतवाली देहात पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

उनकी मौत से लोगों में शोक है। साथ ही लोग सादगी को याद कर रहे हैं। उधर मृतक शिक्षक के पुत्र का कहना है कि कई बार आवेदन के बाद भी नजदीकी ब्लॉक में तैनाती नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल को खाली करा रहे पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार