हरदोई: युवक ने डाउन लाइन पटरी पर लेट कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। उम्र लगभग 24 साल, दुबला-पतला बदन और गमछा लपेटे एक युवक बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर पटरी पर जा कर लेट गया। इसी बीच धड़धड़ाती आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसके दो टुकड़े हो गए। इस हादसे को देखने वालों का दिल दहल गया। बात शनिवार की है। …

हरदोई। उम्र लगभग 24 साल, दुबला-पतला बदन और गमछा लपेटे एक युवक बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर पटरी पर जा कर लेट गया। इसी बीच धड़धड़ाती आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसके दो टुकड़े हो गए। इस हादसे को देखने वालों का दिल दहल गया।

बात शनिवार की है। एक 24 वर्षीय युवक रेलवे स्टेशन के करीब 200 मीटर दूर पश्चिम डाउन लाइन पर पहुंचा। वह काफी देर तक वहां खड़ा रहा,इसके बाद अपना गमछा सिर में बांध कर सिर को रेल पटरी पर रख कर लेट गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले तेज़ रफ़्तार ट्रेन उसके ऊपर से धड़धड़ाती हुई निकल गई। इस हादसे में युवक दो टुकड़ों में बंट गया।

पता होते ही इलाके के लोग दौड़ पड़े। माना जा रहा है कि युवक बाहरी था और आत्महत्या के इरादे से ही वहां पहुंचा।पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया। युवक की शिनाख्त के लिए काफी कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बेहटा गोकुल एसएचओ ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का मालूम पड़ रहा है। उसकी गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-रेलवे पटरी में दरार, दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोका गया, टला बड़ा हादसा 

संबंधित समाचार