बरेली: सील होगा वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर
बरेली, अमृत विचार। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों और सीएमओ आफिस के अफसरों की पोल मंगलवार को खुल गई। भुता के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। यह सेंटर सीएमओ आफिस में पंजीकृत ही नहीं है। इसके बाद भी यहां अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस सेंटर …
बरेली, अमृत विचार। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों और सीएमओ आफिस के अफसरों की पोल मंगलवार को खुल गई। भुता के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। यह सेंटर सीएमओ आफिस में पंजीकृत ही नहीं है। इसके बाद भी यहां अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात है कि इस सेंटर के खिलाफ सीएमओ डा. बलवीर सिंह और नोडल अधिकारी डा. आरएन गिरी दोनों से शिकायत की गई है। इसके बाद भी सेंटर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एडी हेल्थ ने तत्काल मामले की जांच कराकर अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
भुता में चल रहे वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर में बीते 5 अप्रैल को एक मरीज ने जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पर डा. बीके सिंह के हस्ताक्षर और मुहर है। जबकि भुता में वरदान नाम से कोई अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत ही नहीं है। मंगलवार को युवक की जांच रिपोर्ट वायरल हो गई। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ आरएन गिरी का कहना है कि वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर शासन के पोर्टल प्यारी बिटिया पर पंजीकृत नहीं है, पूर्व में निरीक्षण करने पर यह बात पुष्ट हो गई है। सोमवार को नियमानुसार सेंटर को सील किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: बेटी की हत्या कर पिता ने डीजल डाल जला दी लाश, गिरफ्तार
