IPL 2022 : आईपीएल की दीवानगी, चोरी-छिपे भारत में घुसा बांग्लादेशी नागरिक, वापस भेजा
कोलकाता। कहा जाता है कि फैंस के लिए क्रिकेट की कोई सीमा नहीं होती! यह कर दिखाया है बांग्लादेश के एक 31 वर्षीय के व्यक्ति ने। जो बॉर्डर से चोरी-छिपे भारत में घुस आया। पकड़े जाने के बाद उससे जब इसकी वजह पूछी गई, तो उसने कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) मैच …
कोलकाता। कहा जाता है कि फैंस के लिए क्रिकेट की कोई सीमा नहीं होती! यह कर दिखाया है बांग्लादेश के एक 31 वर्षीय के व्यक्ति ने। जो बॉर्डर से चोरी-छिपे भारत में घुस आया। पकड़े जाने के बाद उससे जब इसकी वजह पूछी गई, तो उसने कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) मैच देखने के लिए आया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अनुसार, बांग्लादेश के नारायणगंज जिले में पूर्व चांदपुर के निवासी मोहम्मद इब्राहिम को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया।
बीएसएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वह क्रिकेट का दीवाना है और आईपीएल के मैच देखने मुंबई जा रहा था।’’ अधिकारी ने कहा कि इब्राहिम ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कराने के लिए एक दलाल को 5000 बांग्लादेशी टका (मुद्रा) दिए थे। इसके बाद भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इब्राहिम को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप दिया।
कम हुई है आईपीएल की रेटिंग
हाल ही जारी की गई टीआरपी रेटिंग में खुलासा हुआ है कि आईपीएल की रेटिंग कम हुई है और लोगों को मैच देखने में मजा नहीं आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल की रेटिंग में 33 फीसदी और टीआरपी में 14 फीसदी की गिरावट हुई है।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : विराट कोहली ने कहा- दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम में वापसी के लिए मजबूत दावा पेश किया
