बरेली: 71 केंद्रों पर लगा आरोग्य मेला, 3439 मरीजों को मिला परामर्श

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अवकाश के दिन भी मरीजों को उचित इलाज मिल सके इसके लिए शासन ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की शुरुआत की है। जिले की हर सीएचसी-पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को इसका आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें …

बरेली, अमृत विचार। अवकाश के दिन भी मरीजों को उचित इलाज मिल सके इसके लिए शासन ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की शुरुआत की है। जिले की हर सीएचसी-पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को इसका आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 3439 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया।
कोविड स्क्रीनिंग भी जारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को मेले में सबसे अधिक 642 मरीज त्वचा संबंधी रोग से ग्रसित मिले हैं। वहीं गैर प्रदेशों में बढ़ते कोरोना के नये मामलों के मद्देनजर मेले में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग भी की कई। वहीं लोगों को कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।

150 लाभार्थियों को दिए गए गोल्डन कार्ड

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शुमार प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इसके लिए पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। रविवार को आरोग्य मेले के दौरान पात्र 150 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: ठंडे बस्ते में पड़ी जांच, जिम्मेदारों काे बचाने का प्रयास

 

संबंधित समाचार