बहराइच: अचानक दुकानों पर पहुंच गए डीएम और एसपी, जानें सामानों के भाव
बहराइच। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रविवार शाम को अचानक नानपारा नगर में पहुंच गए। अधिकारियों ने नगर में संचालित दुकानों पर समानी के रेट जाने। साथ ही चाय की चुस्की लेकर पान के बारे में पूछा। जिले में खाद्य पदार्थों की कीमत में उछाल है। इससे आम लोग परेशान हैं। रविवार शाम को जिलाधिकारी डॉक्टर …
बहराइच। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रविवार शाम को अचानक नानपारा नगर में पहुंच गए। अधिकारियों ने नगर में संचालित दुकानों पर समानी के रेट जाने। साथ ही चाय की चुस्की लेकर पान के बारे में पूछा।
जिले में खाद्य पदार्थों की कीमत में उछाल है। इससे आम लोग परेशान हैं। रविवार शाम को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक नानपारा नगर पहुंचे। जिलाधिकारी ने नानपारा में बिक रहे खाद्य पदार्थों के भाव जाने।
डीएम और एसपी ने चाय से लेकर सब्जी और पान की दुकान पर भी बिक्री का रेट जाना। इसके बाद कोतवाली के निकट एक होटल पर पहुंच गए। उन्होंने चाय पी। चाय बेहतर होने पर कारीगर को नकदी देकर सम्मानित किया। साथ ही नगर के लोगों से आगामी त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की बात कही। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव, एसडीएम, कोतवाल और अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच : सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी थी दीवार,चला बुलडोजर
