बहराइच: खेत की रखवाली करने गए किसान पर तेंदुए का हमला, अस्पताल में भर्ती
बहराइच। ककरहा रेंज के बेझा गांव निवासी किसान खेत की रखवाली करने खेत को गया था। वहां झाड़ियों से निकले तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान को पीएचसी से सीएचसी रेफर किया गया है। सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे इलाकों में बाघ …
बहराइच। ककरहा रेंज के बेझा गांव निवासी किसान खेत की रखवाली करने खेत को गया था। वहां झाड़ियों से निकले तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान को पीएचसी से सीएचसी रेफर किया गया है। सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे इलाकों में बाघ और तेंदुए के हमले निरंतर जारी है। ककरहा रेंज के ग्राम बेझा निवासी किसान बलराम यादव (42) रविवार शाम को खेत में गया था। वहां पर फसलों को मवेशी से बचाने के लिए रखवाली कर रहे थे। शाम सात बजे झाड़ियों से निकले तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनकर मशाल जलाया। जिस पर तेंदुआ किसान को छोड़ कर चला गया।
घायल किसान को पीएचसी सेमरी घटही भेजा गया। यहां से सीएचसी मोती पुर रेफर कर दिया गया। तेंदुआ के हमले की सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
पढ़ें-बाराबंकी: बच्चों, युवाओं को साथ में धकेल रहा है इंटरनेट गेमिंग एडिक्शन- डॉ राहुल सिंह
