Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति राजपक्षे ने बनाया नया मंत्रिमंडल, 17 मंत्रियों ने ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका में गंभीर राजनीतिक अस्थितरता और आर्थिक संकट के मौजूदा परिदृश्य में सोमवार को 17 नये मंत्रियों ने शपथ ली। राष्ट्रपति की मीडिया विंग की ओर से जारी बयान के मुताबिक नये सांसदों में कंचना विजेसेकेरा ने ऊर्जा, नालका गोदाहेवा ने जनसंपर्क , चन्ना जयसुमना ने स्वास्थ्य , प्रमिता तेनाकून ने बंदरगाह और जहाजरानी …

कोलंबो। श्रीलंका में गंभीर राजनीतिक अस्थितरता और आर्थिक संकट के मौजूदा परिदृश्य में सोमवार को 17 नये मंत्रियों ने शपथ ली। राष्ट्रपति की मीडिया विंग की ओर से जारी बयान के मुताबिक नये सांसदों में कंचना विजेसेकेरा ने ऊर्जा, नालका गोदाहेवा ने जनसंपर्क , चन्ना जयसुमना ने स्वास्थ्य , प्रमिता तेनाकून ने बंदरगाह और जहाजरानी प्रसन्ना रणतुंगा ने सार्वजनिक सुरक्षा और पर्यटन मंत्री के रूप में शपथ ली।

बयान के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले अली साबरी इसी मंत्रिपद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि देश में गंभीर आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता के बीच पूर्व मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद नये मंत्रिमंडल की नियुक्ति की गई है। मौजूदा सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग को लेकर देश भर में सार्वजनिक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने सत्तारूढ़ दल के युवा एवं नये सांसदों से सरकार में शामिल होने का आह्वान किया था।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के ल्वीव शहर पर रूस ने दागीं मिसाइलें, छह लोगों की मौत

संबंधित समाचार