संभल : बंदरों के हमले में छत से गिरी महिला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/कुढ़फतेहगढ़, अमृत विचार। बंदरों के हमले में छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुरा निवासी सिराजन पत्नी मुन्ने रविवार की रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थी। तभी बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदर उसकी ओर दौड़े तो हड़बड़ाहट में भागी सिराजन छत …

संभल/कुढ़फतेहगढ़, अमृत विचार। बंदरों के हमले में छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुरा निवासी सिराजन पत्नी मुन्ने रविवार की रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रही थी। तभी बंदरों का झुंड छत पर आ गया।

बंदर उसकी ओर दौड़े तो हड़बड़ाहट में भागी सिराजन छत से आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। निजी वाहन से तुरंत महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए परिजन चंदौसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया।

महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी बंदरों को पकड़ने के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- अल्मोड़ा: सैलानियों से गुलजार हुए पर्यटन स्थल, कारोबारियों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार