अमरोहा : लूट की झूठी सूचना देकर 3.25 लाख रुपये हड़पने वाले चाचा-भतीजे गिरफ्तार
अमरोहा,अमृत विचार। व्यापारी से 3.25 लाख रुपये चोरी कर पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी चाचा-भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज चालान कर दिया है। रजबपुर थाना प्रभारी रमेश सहरावत …
अमरोहा,अमृत विचार। व्यापारी से 3.25 लाख रुपये चोरी कर पुलिस को लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी चाचा-भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज चालान कर दिया है।
रजबपुर थाना प्रभारी रमेश सहरावत ने बताया कि रविवार की देर रात पुलिस और डायल 112 को सूचना मिली कि वैंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के पास से बाइक सवार दो बदमाशों ने छोटा हाथी का शीशा तोड़कर 3.25 लाख रुपये की नगदी लूट ली है। जिसके बाद वह खुद और सीओ धनौरा सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। छोटा हाथी चालक से पूछताछ की गई तो घटना संदिग्ध लगी। इसके बाद जानकारी एसपी विनीत जायसवाल को लगी तो उन्होंने सीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चालक मोनू पुत्र राधेश्याम व उसके चाचा चंद्रप्रकाश पुत्र रामफेर निवासी शीषमा जिला सिद्धार्थनगर हाल निवासी थाना टीपी नगर जिला मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि बताया कि आरोपियों को 3.25 लाख रुपये मालिक अमित को देने थे, लेकिन इतने ज्यादा रुपये देखकर लालच आ गया। रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी वारदात की योजन बनाई। जिसके बाद इन्होंने 3.25 लाख रुपये शिवालय ढाबा की पार्किंग में खड़ी कार की सीट के नीचे रूमाल में रख दिए और झूठी लूट की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने आरोपियों से 3.25 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। एसओ ने बताया कि व्यापारी अमित की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
एसओ रमेश सहरावत, उपनिरीक्षक अजय कुमार, सिपाही अंकित, सिपाही मनीश आदि रहे।
ये भी पढ़ें : अमरोहा : युवक की गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
