प्रधानमंत्री मोदी ने किया नए बनास डेयरी परिसर का उद्घाटन, जानें क्या बोले पीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को बनास डेयरी के नए परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने गोबरधन का महत्व समझाया। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ …

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में मंगलवार को बनास डेयरी के नए परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने गोबरधन का महत्व समझाया। पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है।

ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है। उन्होंने कहा कि गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। एक तो इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है। दूसरा, इससे पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है। तीसरा, गोबर से बायो-CNG और बिजली जैसे उत्पाद तैयार हो रहे हैं। चौथा, इस पूरी प्रक्रिया में जो जैविक खाद मिलती है, उससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार 2.0 की कैबिनेट बैठक आज, किसानों को मुफ्त सिंचाई के साथ कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

संबंधित समाचार