बाराबंकी: भाजपा का झंडा लगी कार में मिला लखनऊ निवासी का शव, धारदार हथियार से की गई थी हत्या
बाराबंकी। थाना जैदपुर अंतर्गत पाटमऊ के पास मंगलवार की सुबह तकरीबन 5 बजे भाजपा का झंडा लगी सफेद कार में 40 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो मृतक व्यक्ति का गला रेतकर व पन्नी और चादर से बांध कर …
बाराबंकी। थाना जैदपुर अंतर्गत पाटमऊ के पास मंगलवार की सुबह तकरीबन 5 बजे भाजपा का झंडा लगी सफेद कार में 40 वर्षीय व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो मृतक व्यक्ति का गला रेतकर व पन्नी और चादर से बांध कर हत्या की गई थी।
वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देखकर खेत में फसी हुई कार को ट्रैक्टर से निकालने के लिए कह कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर एसपी के साथ डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। एसपी ने बताया कि कार सवार बदमाशों को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से यहां आए थे।
मृतक युवक के पास मिली पासबुक और फोटो के द्वारा शिनाख्त होने पर युवक की पहचान बख्शी का तालाब लखनऊ क्षेत्र के रहने वाले जगतपाल 40 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जगह से साक्ष्य ले लिए गए हैं। जिसके खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पढ़ें- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हुई बड़ी चूक, बाघ एक्सप्रेस का डिब्बा पटरी से उतरा
