बाराबंकी: कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, MLC सहित कई सम्मानित
बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच ने मंगलवार की देर रात काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया। मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी अंगद सिंह सहित कई अन्य को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित एम एल सी अंगद सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बैजनाथ रावत …
बाराबंकी। राष्ट्रीय जागरण मंच ने मंगलवार की देर रात काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया। मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी अंगद सिंह सहित कई अन्य को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित एम एल सी अंगद सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बैजनाथ रावत व पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव जी, काशी से पधारे वरिष्ठ कायस्थ नेता व समाजसेवी विशिष्ट अतिथि आरूणी चंद्र सिन्हा व राकेश श्रीवास्तव जी की गरिमामय उपस्थिति में व कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ कवि रवि अवस्थी की भक्ति धारा की रचनाओं के माध्यम से सनातन परंपरा के महत्व को रेखांकित करती पंक्तियों के साथ भव्य कार्यक्रम का आगाज हुआ। हास्य रस के वरिष्ठ कवि अनिल श्रीवास्तव लल्लू ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
वरिष्ठ कवि राजकुमार सोनी व प्रदीप महाजन जी की ओज रस से भरपूर पंक्तियों ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को स्थापित किया। प्रतिष्ठित कवि अजय प्रधान की विभिन्न विधाओं पर प्रस्तुत आकर्षक रचनाओं ने सोचने पर मजबूर कर दिया। युवा कवि मनीष सोनी की युवाओं को केंद्र में रखकर प्रस्तुत पंक्तियों ने श्रोताओं का ध्यान खींचा।
उभरते हुए युवा कवि साहब नारायण की सामाजिक सरोकार व श्रृंगार रस से भरपूर गायन शैली ने श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। युवा कवि चंद्रकांत ने उत्कृष्ट सारगर्भित छंद प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा व साहित्य सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान किया गया वरिष्ठ साहित्यकार पंडित ओंकार मिश्र ,बाबा गुरूकुल एकेडमी प्रबंधक हरपाल सिंह , कायस्थ महासभा जिलाध्यक्ष हरिहर श्रीवास्तव , शिक्षक संतोष कुमार,जय शंकर त्रिवेदी,श्रमिक नेता देवराज त्रिपाठी और युवा ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद आकाश पांडेय का सम्मान किया गया
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरिता सिंह जी,वरिष्ठ अधिवक्ता पवन वैश्य , राम संजीवन वर्मा,भाजपा नेता सरदार जसवीर सिंह , राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल ,डा शशी जायसवाल, सरदार राजेन्द्र सिंह, अधिवक्ता अनूप यादव, रूद्र अवस्थी ,दयाशंकर श्रीवास्तव ,राजेश जायसवाल ,डा कपीश श्रीवास्तव ,राम कुमार श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव रोमी, योगेन्द्र गुप्ता,सोनू पहलवान, सहित काफी संख्या में सम्मानित जन उपस्थित रहे।
पढ़ें- बरेली: शादी समारोह में प्लेट न मिलने पर कहासुनी, दोस्तों ने ही कमरे में बंद करके जमकर पीटा
