अमरोहा : डीएम ने विकास को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अमृत परियोजना के अंतर्गत अमरोहा शहर के विकास के लिए फाइनल ड्राफ्ट महायोजना समिति के अनुमोदन के लिए बोर्ड की बैठक में दिशा निर्देश दिए। डीएम ने वर्ष 2031 तक में बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिगत से क्या-क्या परिवर्तित हो सकता है और शहर के विकास …

अमरोहा, अमृत विचार। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अमृत परियोजना के अंतर्गत अमरोहा शहर के विकास के लिए फाइनल ड्राफ्ट महायोजना समिति के अनुमोदन के लिए बोर्ड की बैठक में दिशा निर्देश दिए। डीएम ने वर्ष 2031 तक में बढ़ती जनसंख्या के दृष्टिगत से क्या-क्या परिवर्तित हो सकता है और शहर के विकास के लिए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि महायोजना में बस अड्डा, बिजली रोड पानी की टंकी नाला पार्क रोडो का चौड़ीकरण ग्रीन एरिया, स्टेडियम खेल का मैदान जल निकासी, आवागमन के लिए सुलभ मार्ग आदि बिंदुओं पर मास्टर प्लान शहर का बनाए जाने के लिए समिति के अनुमोदन के बाद शासन को भेजा जाएगा।

बताया कि बंगलौर कंसल्टेंट एजेंसी द्वारा सर्वे कर लिया गया है। डीएम ने बताया कि शहर में कुल कितना खुला क्षेत्र होगा, कितना ग्रीन और कितने क्षेत्रों पर पक्का निर्माण होगा, इसका भी प्रावधान होता है। बढ़ते यातायात के दबाव को ध्यान रखते हुए ओवरब्रिज व रिंग रोड का प्रावधान किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : डीएम से मिले सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर की कार्रवाई की मांग 

संबंधित समाचार