अयोध्या में दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग, गृहस्थी जलकर राख, भैंस भी झुलसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुए अग्निकांड में एक ग्रामीण की गृहस्थी जलकर राख हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। सोमवार की शाम भटियाहवा गांव के नन्हेलाल बनवासी के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।घटना के समय बनवासी परिवार खेत मे गेहूं …

तारुन/अयोध्या। जिले के तारुन थाना क्षेत्र के दो गांवों में हुए अग्निकांड में एक ग्रामीण की गृहस्थी जलकर राख हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। सोमवार की शाम भटियाहवा गांव के नन्हेलाल बनवासी के छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।घटना के समय बनवासी परिवार खेत मे गेहूं की कटाई करने गया था।

पीड़ित की पत्नी माधुरी ने बताया कि जब उन्हें घटना की जानकारी गांव के लोगों से मिली तो भागकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान, परिवार के कपड़े, 2 मोबाइल, सौर ऊर्जा पैनल, साउंड, 2 चारपाई सहित खाद्य सामग्री आदि जलकर राख हो गई।लेखपाल दयाराम ने बताया कि अग्निकांड के पीड़ितों को शासकीय सहायता राशि दिलाने के लिए क्षति का आकलन कर रिपोर्ट भेज दी गई है।

मंगलवार की दोपहर ग्राम सभा ककराही में सुरेश वर्मा पुत्र राम यज्ञ वर्मा की सरिया में अचानक लगी आग से पशुशाला में बंधी एक भैंस गम्भीर रूप से झुलसकर घायल हो गई, जबकि उसमें बंधी अन्य भैसों को किसी तरह से ग्रामीणों ने खोलकर बाहर निकाल दिया।

यह भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में नक्सली हमला, रेत खदान में खड़े 8 वाहनों को किया आग के हवाले,

संबंधित समाचार